खैरागढ़। सूत सारथी समाज खैरागढ़ द्वारा परम पूज्य सुमंत जी महाराज की जयंती समारोह का भव्य आयोजन 22 फरवरी 2026 रविवार को किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरजा नंद चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शाताक्षी सिंह, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन एवं पूरन सारथी तथा पार्षद वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा पुष्पा सिन्दुर शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे मंगल कलश के साथ भव्य शोभायात्रा से होगी। इसके पश्चात संध्या 4 बजे सुमंत जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम 5 बजे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा वहीं रात्रि 7 बजे से महाप्रसादी प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन सारथी भवन वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा खैरागढ़ में सम्पन्न होगा। सूत सारथी समाज ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Loading...

