खैरागढ़। जिला कोसरिया यादव समाज खैरागढ़ के तत्वावधान में 8 मार्च 2026 को राजा फतेह सिंह खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय महिला महा-अधिवेशन, होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित महिलाओं सहित कुल 150 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति लवली शर्मा, पूर्व विधायक गिखर जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, डॉ. साधना अग्रवाल, कवित्री डॉ. पद्मा घम्मन साहू, नगर पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष रानी नम्रता देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पार्तिका महोबिया तथा आत्मानंद विद्यालय छुईखदान की प्राचार्य उमा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जस एवं फाग सम्राट दुकालू यादव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जो खैरागढ़ शहर में पहली बार आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सुनने खैरागढ़ नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों की भीड़ से राजा फतेह सिंह मैदान में दशहरा जैसा माहौल बन गया और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।होली मिलन समारोह में यादव समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मन्नालाल यादव (राजनांदगांव), विश्वनाथ यादव (डोंगरगढ़), अमर यादव, अनिल यादव (दुर्ग), रविन्द्र यादव (बेमेतरा) और डोमलाल यादव (कवर्धा) सहित विभिन्न जिलों के महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला जिला अध्यक्ष आरती सूर्यकांत यादव, सीमा यादव, गीता यादव, नगर महिला अध्यक्ष कंचन लोकेश यादव, कुसुम यादव, शांति यादव, लक्ष्मी यादव, पुष्पा यादव, उर्मिला यादव, गौरी यादव, मेहतरीन यादव, कांता यादव, मोनिका यादव, गीता जीतू यादव, जमुना यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Loading...


