खैरागढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है और हर कार्यकर्ता को सक्रिय होकर जनता के बीच काम करना होगा। शहर प्रभारी विजय वर्मा ने एकजुटता पर जोर देते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। जिला महामंत्री पं. मिहिर झा ने संगठनात्मक मजबूती को सफलता की कुंजी बताया, वहीं जिला सचिव पलाश सिंह ने युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने अपने दमदार संबोधन में कहा कि खैरागढ़ में कांग्रेस संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। हम केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर वार्ड और हर बूथ पर जाकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता ही बदलाव की ताकत बनेंगे और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएंगे। कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने भी जोरदार बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता, गरीब, किसान और युवाओं की आवाज रही है। हम सिर्फ वादे नहीं करते बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी। बैठक में अनुराग तुरे, दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, मनोहर सेन, यतेंद्रजीत सिंह, नित्य शरण सिंह, राजा सोलंकी, भारत चंद्राकर, मोहित भोडेकर, गिरीश सारथी, किशन रजक, संत निषाद, लाल अमित सिंह, श्रद्धा अग्रवाल, मेघा जैन, रेशमा सोलंकी, अजय देवांगन, गीता सारथी, सूर्यकांत यादव, महेश यादव, शिवम यादव, रतन सिंगी, राहुल बंजारे, रत्नेश सारथी, केवल दास टंडन, विनोद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Loading...


