खैरागढ़। वार्ड नंबर 16 के पार्षद और नगर पालिका सभापति विनय देवांगन ने वित्त वर्ष 2025-26 का 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश होने पर इसे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और समग्र उन्नति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। विनय देवांगन ने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता किसान, नारीशक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित है और प्रदेश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
कृषि उन्नति योजना: 10,000 करोड़ रुपये – किसानों को प्रत्यक्ष लाभ।
महतारी वंदन योजना: 8,200 करोड़ रुपये – महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए।
सड़क एवं परिवहन: 2,000 करोड़ रुपये – बेहतर बुनियादी ढांचा।
उद्योग एवं रोजगार: 700 करोड़ रुपये का औद्योगिक सब्सिडी समर्थन।
शिक्षा: 12 नए इंजीनियरिंग और 12 पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित करने की योजना।
नगर पालिका के सभापति विनय देवांगन ने बताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आया है। इससे प्रदेश का सामाजिक और आर्थिक विकास तेज होगा और छत्तीसगढ़ 2047 के विकसित भारत में अपनी विशिष्ट भूमिका निभा सकेगा।

