खैरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के बलिदान से संभव हो पाई है। आयश सिंह बोनी ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही बस्तर के युवाओं के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे।

अब युवा अपनी प्रतिभा के दम पर शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी में सफलता हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर, जो कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, अब तेजी से विकसित बस्तर की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने शहीद निकेश यादव के पिता का शाल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, टी.के. चंदेल, विकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, अनुज देवांगन, आलोक श्रीवास, डॉ. प्रशांत झा, महेश गिरी, गोरेलाल वर्मा, नीलम राजपूत, लाल शौर्यादित्य सिंह, विनय देवांगन, ऋषभ सिंह बघेल, चंदू वर्मा, पीताम्बर वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, संदीप दास, नंद चंद्राकर, मंजीत ठाकुर, हर्षदीप सिंह, अनीश सिंह, अय्यूब सोलंकी, साकेत श्रीवास्तव, शिवांश बहादुर, श्रेष्ठ मोनू सिंह, बालकृष्ण वर्मा, प्रकाश गोलू, सुरेश देवांगन, रवि देवांगन, मयंक झा, हर्ष कंड्रा, गुलशन भगत, किसन सारथी, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


