छुईखदान। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ छुईखदान में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया था लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा मातृशक्ति को केवल वोट बैंक के रूप में देखती रही है। युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रही है और उनके अधिकारों में बाधा डाल रही है। कार्यक्रम में नवनीत जैन, पन्ना मांडवी, भावेश कोचर, रोशन चंद्राकर, संदीप महोबिया, शैलेश जैन, कमलेश साहू, सुरेंद्र तिवारी, विश्वनाथ चंद्राकर, गजेंद्र महोबिया, दीपक राजपूत, शुभम विश्वास, अभिजीत चंद्राकर, हिरेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

