खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओ.पी. के निर्देशन में हिंदी विभाग द्वारा 21वीं सदी का भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर” विषय पर अंतर्विभागीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार आडवाणी ने सरल एवं प्रभावी शैली में विषय की प्रस्तुति दी, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रही। उन्होंने अपने व्याख्यान में व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ विषय के तथ्यात्मक पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थी टिकेंद्र, गोरी, दिव्या, प्रियंका, मोनिका, कल्पना, वंदना, नेहा, गौतम, रेवती, प्रमोद सहित अन्य विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेंद कुमार चंदेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन हिंदी विभागाध्यक्ष यशपाल जंघेल द्वारा किया गया।
Loading...

