शराब के नशे में मोमोस ठेला संचालक से गाली-गलौज, ईंट-पत्थर से हमला
दुकान में सामान फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, घर लौटते समय दुर्गा चौक के पास फिर किया हमला

खैरागढ़। दाऊचौरा क्षेत्र में शराब के नशे में एक नाबालिक युवक द्वारा मोमोस ठेला संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश के अनुसार, पहले दुकान पर पहुंचकर पैसे की मांग की गई और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए सामान फेंका गया। बाद में दुकान बंद कर घर लौटते समय दुर्गा चौक के पास उस पर कथित रूप से ईंट-पत्थर से हमला किया गया। हमले में मुकेश वाहन से अनियंत्रित होकर गिर गया, वहीं पीछे बैठे बच्चे पर भी पत्थर से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।

