खैरागढ़। रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 26 फरवरी गुरुवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैम्पस 02 स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर दोनों महाविद्यालयों में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत खैरागढ़ के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Loading...

