छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर छुईखदान-आमगांव मार्ग स्थित नहर पुल के पास घेराबंदी कर जांच की गई। इस दौरान ग्राम उदयपुर निवासी राम यादव उम्र 30 वर्ष और तामरत वर्मा उम्र 26 वर्ष को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 22 पौवा 20-20 डिलक्स व्हिस्की तथा 10 पौवा रोमियो देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। कुल 5.760 बल्क लीटर शराब की कीमत 3,640 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 13,640 रुपये बताया गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छुईखदान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Loading...

