खैरागढ़। स्थानीय इलिज़ियम पब्लिक स्कूल का सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अरुण भारद्वाज ने परिणाम जारी किया। नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के परिणाम घोषित होने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।सुबह 8 बजे से ही छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचकर परिणाम का इंतजार करते नजर आए। परिणाम घोषित होते ही बच्चों ने अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त कर गुरुजनों व मित्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अरुण भारद्वाज एवं प्राचार्या श्रीमती माधुरी नामदेव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आगे भी इसी तरह मेहनत कर बेहतर अंक हासिल करें। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अंग्रेजी माध्यम में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्राचार्या श्रीमती माधुरी नामदेव के कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि इस वर्ष छात्रों ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल की।
कक्षा अनुसार प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
नर्सरी: यशी साहू प्रथम, मीका सारथी द्वितीय
केजी-1 (A): अनुग्रह प्रथम, काव्य सारथी प्रथम, धारिका यादव द्वितीय
केजी-1 (B): गर्विक वर्मा, सूर्यांश वर्मा प्रथम, आयांश सोनी द्वितीय
केजी-2: डेनियल सारथी, दर्शित ढीमर, हर्षित सिंह प्रथम, हमारा खान द्वितीय
कक्षा 1: ओमकार देवांगन प्रथम, हर्ष वर्मा द्वितीय
कक्षा 2: रुद्राक्ष प्रजापति प्रथम, भावना देवांगन द्वितीय
कक्षा 3: गौरव मणिगाम प्रथम, आदर्श पटेल द्वितीय
कक्षा 4: सत्यम देवांगन प्रथम, वंशदास साहू द्वितीय
कक्षा 6: एकता देवांगन प्रथम, सेजल देवांगन द्वितीय
कक्षा 7: हिमांशी बर्मन, इशिका देवांगन खान प्रथम, लक्ष्मणी यादव द्वितीय
इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

