खैरागढ़। वार्ड नंबर 18, शिव मंदिर पथ में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और अंत्योदय के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रूपेंद्र रजक उपस्थित रहे। साथ ही जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अय्यूब सोलंकी, पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री चंदन गोस्वामी, पार्षद सुमित टंडिया, सुरेश पटेल, राजेश यादव, यशराज पटेल, कालूराम नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) मंजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

