रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। परिणाम की घोषणा मंत्रालय स्थित महानदी भवन, अटलनगर, रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री द्वारा की जाएगी। मण्डल ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है, ताकि सर्वर पर अधिक दबाव होने की स्थिति में भी छात्र आसानी से अपना परिणाम देख सकें।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
परीक्षार्थी इन वेबसाइट्स पर अपना रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
मंत्रालय में तैयारियां पूरी
अटलनगर स्थित महानदी भवन के कक्ष क्रमांक 5-2-12 में परिणाम घोषणा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही मंत्री द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा उसी समय टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। आज का दिन प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है अब बस कुछ ही घंटों में मेहनत का पूरा हिसाब सामने होगा।

