छुईखदान। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को लेकर सर्व सेन समाज में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में छुईखदान में ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 मई 2026 को छुईखदान में सेन जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों से समाज के लोगों से सहयोग राशि एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसकी अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सेन, खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष देवा सेन, उपाध्यक्ष गिरीश सेन, प्रेम श्रीवास, बंसीलाल सेन, नवीन सेन, बिजेंद्र सेन, मदन सेन सहित मुढ़ीपार एवं अन्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए जल्द ही अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
Loading...


