खैरागढ़। पीएम श्री डॉ. पदमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय खैरागढ़ में 17 फरवरी 2026, मंगलवार को वार्षिकोत्सव, भूतपूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni) एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव के साथ-साथ शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भूतपूर्व छात्र सम्मेलन के माध्यम से पुराने छात्रों को एक मंच पर जोड़ने और उनके अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजनांदगांव लोकसभा संतोष पांडेय शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जिला केसीजी यशोदा निलाम्बर वर्मा करेंगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में घम्मन साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति राजनांदगांव, बिशेसर साहू (समाजसेवी, गिरिजा चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़, राजेश्री त्रिपाठी अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़, भागवतशरण सिंह सांसद प्रतिनिधि, आलोक श्रीवास शाला विकास समिति अध्यक्ष कन्या सेजेस खैरागढ़, कमलेश कोठले शाला विकास समिति अध्यक्ष शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमलीपारा, अब्दुल खान उपाध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ एवं लखन साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अनुराग सिंह के मार्गदर्शन में किया जाएगा। वहीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शशांक ताम्रकार एवं समस्त स्टाफ द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों एवं भूतपूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

