
खैरागढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितता के विरोध में जिला मुख्यालय खैरागढ़ में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेश्वरी मंदिर से अंबेडकर चौक, राजीव चौक, मस्जिद चौक एवं अस्पताल चौक होते हुए रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली का समापन पुनः दंतेश्वरी मंदिर परिसर में सभा के साथ हुआ। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मयूरी सिंह ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े मामले ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उ

न्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विषय पर देश की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए तथा पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सर्वोच्च होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो संगठन स्वयं को हिंदू समाज का प्रतिनिधि बताते हैं, उन्हें भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए श्रद्धालुओं के हित में निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि श्रद्धालुओं का चढ़ावा जनता की आस्था का प्रतीक है और उसके प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव मयूरी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संदीप सिरमौर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई अध्यक्ष शत्रुहन (मन्नू) चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढीपार अध्यक्ष तेजराम वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, रिंकू गुप्ता, विप्लव साहू, जितेंद्र सिंह गौर, गजेंद्र ठाकरे, दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, यतेन्द्र जीत सिंह, किशन रजक, रविंद्र सिंह, पूरन सारथी, पलाश सिंह, अमित सिंह, भिखम छाजेड़, महेश यादव, सज्जाक खान, संतोष वर्मा, शत्रुहन घृतलहरे, विनोद सिन्हा, राधे पटेल, भूपेंद्र वर्मा, पिंटू गुप्ता, सत्यवान वर्मा, अजय देवांगन, राहुल बंजारे, डोमार सिंह लोधी, हीरालाल वर्मा, देवेंद्र तोड़े, अवध वर्मा, कोमल वर्मा, कृष्णा यादव, मुकेश बंजारे, जगेशर साहू, हीरावन वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

