खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.760 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई है जिसकी कीमत 3,840 रुपये बताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी कमल महिलकर 55 वर्ष निवासी ग्राम भरदाकला को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौवा बाम्बे टू गोवा प्लेन अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल कुल 5.760 लीटर बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर थाना खैरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Loading...

