खैरागढ़। दाऊचौरा स्थित अवंती स्कूल के पास गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में महेश मंडावी 35 वर्ष पिता बेदू मंडावी निवासी भारतपुर, के जबड़े में गंभीर चोट आई तथा होंठ कट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश मंडावी खैरागढ़ से भारतपुर अपने गांव लौट रहे थे, वहीं दिनेश पोटले अमलीडीह से खैरागढ़ की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर से दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महेश मंडावी को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महेश मंडावी कथित रूप से नशे की हालत में बाइक चला रहे थे और सामने से आ रहे दिनेश पोटले से टकरा गए। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। जानकारी अनुसार दिनेश पोटले को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Loading...

