खैरागढ़। छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई का आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव की खास बात यह रही कि सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर सुरेश चौरे केजऊ राम चौरे स्मृति विद्यालय, देवरी का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा अवंती विद्या मंदिर एवं बालकरन जंघेल आर.एन.टी. विद्यालय, नर्मदा निर्वाचित हुए। इसी प्रकार सचिव पद पर मनोहर सोनवानी नेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन, भूलटोला, कोषाध्यक्ष पद पर नुसरत बानो अल्फा नेशनल स्कूल, दाऊचौर खैरागढ़ तथा सह सचिव पद पर नरेंद्र सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश देवांगन, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार सोनी, गिरधारी जघेल, मनोज गिडिया, राजेश वर्मा, देवचंद साहू, राजकुमार, ठाकुर सर (मड़ौदा), रामचरण यादव सहित समस्त निजी विद्यालयों के प्रबंधक शामिल रहे। इस चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में धनीराम डोंगरे तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में गोपाल राम चंदेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संघ शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।
Loading...


