छुईखदान। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना छुईखदान पुलिस ने क्षेत्र में विवाद, गाली-गलौच एवं मारपीट कर अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीहकला एवं खपरीदरबार में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच में ग्राम अमलीडीहकला निवासी अर्जुन वर्मा उम्र 24 तथा ग्राम खपरीदरबार निवासी अशोक कुमार बघेल उम्र 27 द्वारा विवाद एवं गाली-गलौच कर क्षेत्र की शांति भंग किए जाने की पुष्टि होने पर दोनों के विरुद्ध क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 42/74/2026 एवं 43/75/2026 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक कुमार बघेल को न्यायालय के आदेश पर उपजेल सेलानी भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Loading...

