खैरागढ़। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थल राजीव चौक पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े तथा मिठाइयां बांटी। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्सवी माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया।कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विकास और जनविश्वास की जीत बताया। उनका कहना था कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं के कारण पार्टी लगातार हर वर्ग के लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और “सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के चलते देशभर में विकास कार्यों को गति मिली है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनता के भरोसे और केंद्र सरकार के सफल कार्यों का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है, जिसका समर्थन आज परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली सफलता की खुशी पूरे जिले में देखने को मिली। इस अवसर पर विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, बिसेसर साहू, आयश सिंह बोनी, ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, टी.के. चंदेल, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, विकेश गुप्ता, श्यामसुंदर साहू, डोरे लाल साहू, नीलिमा गोस्वामी, प्रीति यादव, आलोक श्रीवास, विनय देवांगन, प्रेम सागर गुप्ता, यतीश सिंह, पंकज ठाकुर, हर्षवर्धन वर्मा, अजय जैन, प्रकाश सिंह, संजय शर्मा, पीताम्बर वर्मा, अनुज देवांगन, आयूब सोलंकी, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(नवभारत के लिए)

