खैरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विक्रांत सिंह को पश्चिम बंगाल के कालना विधानसभा क्षेत्र जिला बर्धमान का प्रभार सौंपा गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत श्री सिंह को कालना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने का दायित्व दिया गया है। जिम्मेदारी मिलते ही वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं और वहां पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी चुनाव तक वे पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक बैठकों का संचालन करेंगे। साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, श्री सिंह के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में कालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
Loading...

