छुईखदान। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा रखने और बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.771 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 10 कनक नगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग के पॉलीथीन में रखा 1.771 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी राजेश वैष्णव (्29 वर्ष पिता लक्ष्मण दास वैष्णव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।
Loading...

