खैरागढ़। खैरागढ़ से जालबांधा होते हुए रायपुर से लांजी की ओर जा रही एक कार बुधवार देर शाम अचानक अनियंत्रित होकर रेंगाकठेरा के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और पुल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया जिससे कार सीधे पुल के नीचे जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेंगाकठेरा पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
Loading...


