खैरागढ़। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब समाजसेवी एवं पद्मश्री सम्मानित फूलबासन यादव के साथ दिनदहाड़े कथित अपहरण और प्रताड़ना की घटना सामने आई। इस गंभीर घटना को लेकर प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। जिला कोसरिया यादव महासभा केसीजी के जिलाध्यक्ष ईश्वर यादव के नेतृत्व में समाज केपदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 5 मई 2026 को फूलबासन यादव का अपहरण कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जो बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही पद्मश्री फूलबासन यादव को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के संरक्षक, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए न्याय की मांग की। समाज ने दी चेतावनी यादव समाज ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ईश्वर यादव, सुनील यादव, महेश यादव, सूर्यकांत यादव, शंकर यादव, रामकृष्ण यादव, अजय यादव, जीतू यादव, रोहित यादव, लवकेश यादव, दुर्जन यादव, रामपाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Loading...


