खैरागढ़. 3 फरवरी को डीईओ महोदय एवं वनमंडलाधिकारी केसीजी के आदेशानुसार वनों को आग से बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता में निबंध लेखन में 12 विद्यार्थियों तथा रंगोली प्रतियोगिता में 9 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका बंजारे, आसिफ स एवं खिलेश सर ने निभाई जबकि रंगोली प्रतियोगिता में गीता मैडम, जागृति मैडम एवं जयलक्ष्मी मैडम निर्णायक रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी मानिकपुरी, द्वितीय साधना रजक, तृतीय रूपाली वर्मा वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रितानी यादव, द्वितीय मोनिका वर्मा,तृतीय हिना साहू को स्थान प्राप्त हुआ। विजेता विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख सुनील गुनी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक ढंग से वनों को आग से बचाने का संदेश दिया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।

