खैरागढ़.खैरागढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक मादा हिरन मृत अवस्था में पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हिरन जंगल से भटककर शहर की आबादी में आ पहुंचा था। आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के हमले के कारण हिरन की मौत हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा शाम के समय हिरन को मृत अवस्था में देखे जाने के बाद तत्काल खैरागढ़ वन मंडल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत हिरन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग द्वारा मृत हिरन का कल सुबह पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शहर में इस तरह वन्यजीव के पहुंचने की घटना से लोगों में चिंता का माहौल है।
Loading...

